फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावना ने किंग्स स्टार को 137 रनों से हराया

Thu, 28 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पावना क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पावना क्रिकेट लीग में बुधवार को पावना क्रिकेट अकादमी ने किंग्स स्टार को 137 रनों से हरा कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। हाथरस एकादश लीग पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। पावना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 184 रन बनाए। कौशल यादव ने 20, दीपक चौधरी ने 25, शरद ने 18, मनीष ने 18, गौरव ने 18, सोनू सिंह ने 15, यमन बंसल व विजय पाल ने 14-14 रनों का योगदान दिया। शिवम अग्रवाल ने चार, तरूण ने एक और राहुल शर्मा ने एक विकेट लिया। सोनू की शानदार गेंदबाजी के आगे किं ग्स स्टार की पूरी टीम मात्र 47 रनों पर ही सिमट गई। ऋषभ चौधरी ने सर्वाधिक 14 और राहुल ने 10 रन बनाए। सतीश ने दो, सोनू ने पांच और मनीष ने दो व दीपक ने एक विकेट लिया। लीग में आज गुरुवार को पूल बी का एमपीएसएम एवं इलेवन स्टार के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें