फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भीड़ बढ़ने से मेले के साथ दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक

Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज को शुरू हुए एक सप्ताह बीत चुका है। अभी तक मेले में भीड़ उम्मीद से कम दिख रही थी, लेकिन शुक्रवार की रात को भीड़ बढ़ने के साथ ही मेला परिसर में रौनक भी बढ़ गई है। शनिवार को भी मेला में अच्छी भीड़ दिखाई दी। इससे दूर-दराज से आए दुकानदारों के मुरझाए चेहरों पर रौनक आ गई।
विज्ञापन




मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन में इस साल रौनक कुछ कम दिखाई दे रही है। देहातों से भीड़ आने का पूर्व की भांति सिलसिला नहीं चल रहा, लेकिन अब शहर की भीड़ मेला को रौनक प्रदान कर रही है। शुक्रवार रात मेले में शहरी भीड़ दिखाई दी।



शनिवार को भी मेले में शहरी और ग्रामीण अंचल की भीड़ साफ दिखाई दी। मेला के बाजार की दुकानों पर लोग खर्चा करते दिखाई दिए। सॉफ्टी, आईस्क्रीम, पिज्जा आदि के स्टॉल पर खूब बिक्री होती दिखाई दी। कुल मिलाकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि शनिवार के बाद रविवार को भी मेला में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें