फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंदिर में मदिरापान करने वाला सेवादार भागा, शराब पीते हुए वीडियो हुआ था वायरल

Tue, 20 Jun 2023 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सेवादार सुबह मंदिर में ताला लगाकर चला गया है।सोमवार को सेवादार ने अपने एक साथी के साथ मंदिर में बैठकर शराब का सेवन किया था। ग्रामीणों के मना करने पर वह झगड़ा करने को उतारू हो गया था। 
विज्ञापन
मंदिर में शराब पीता सेवादार व एक अन्य व्यक्ति - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव जटोई में एक मंदिर का सेवादार अन्य व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसका फोटो व वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसे लेकर ग्रामीणों में सेवादार के खिलाफ काफी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सेवादार मंगलवार की सुबह मंदिर में ताला लगाकर चला गया है।

विज्ञापन


सोमवार को सेवादार ने अपने एक साथी के साथ मंदिर में बैठकर शराब का सेवन किया था। ग्रामीणों के मना करने पर वह झगड़ा करने को उतारू हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर पर मानदेय लेकर रह रहे सेवादार शराब पीकर पूजा करता है। जबकि मंदिर परिसर में शराब पीकर आने वाले लोगों के लिए भी रोक लगाई गई है। 

इस मंदिर से काफी कीमती सामान चोरी हो चुके हैं। इसी की रोकथाम व नियमित पूजा पाठ को लेकर सेवादार को मानदेय पर रखा गया था। मंगलवार को जब काफी संख्या में लोग मंदिर पर एकत्रित हुए तो उन्हें मंदिर के पास काफी संख्या में शराब की बोतल व पाउच मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें