फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बागला जिला अस्पताल में खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र, शासन ने दी स्वीकृति

Sun, 07 Apr 2024 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नशे के आदी युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के नाम पर जिले में कई नशा मुक्ति केंद्र खुले हुए हैं। वहां इलाज के नाम पर संचालकों ने लठैत बैठा रखे हैं। वह नशे के आदी लोगों को डरा-धमकाकर काबू में रखते हैं। हंगामा करने पर नशा करने वालों की पिटाई के साथ इंजेक्शन भी दे दिया जाता था।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बागला जिला अस्पताल में जल्द ही नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्र में 15 बेड का अलग से वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें चिकित्सक, मनोचिकित्सक, काउंसलर और अन्य स्टाफ द्वारा नशा पीड़ितों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र में चिकित्सक दवा देंगे और काउंसलर नशे के आदी लोगों को समझाकर नशा छुड़वाने की कोशिश करेंगे। नशे के आदी युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के नाम पर जिले में कई नशा मुक्ति केंद्र खुले हुए हैं। वहां इलाज के नाम पर संचालकों ने लठैत बैठा रखे हैं। वह नशे के आदी लोगों को डरा-धमकाकर काबू में रखते हैं। हंगामा करने पर नशा करने वालों की पिटाई के साथ इंजेक्शन भी दे दिया जाता था। इन नशा मुक्ति केंद्र संचालकों द्वारा नशे के आदी भर्ती लोगों के परिजनों से हर महीने मोटा पैसा वसूला जाता है। हंगामा व नशा करने वालों के साथ मारपीट की जाती है। पूर्व में शहर के अलीगढ़ रोड पर संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत का मामला भी सामने आ चुका है।

बागला जिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। केंद्र में नशा करने वालों के लिए 15 बेड का अलग वार्ड बनाया जाएगा। यहां नशा करने वालों का मुफ्त इलाज होगा। डॉक्टर, काउंसलर और स्टाफ नशा करने वालों का इलाज करेंगे। -डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें