कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे पर एक ट्रॉला ने पीछे से एक टैंकर को टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी हर प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र दिनेश टैंकर पर चालक था। वह मैनपुरी से टैंकर लेकर अपने घर लौट रहा था तो सिकंदराराऊ मार्ग पर पीछे से आ रहे एक ट्रॉला ने टैंकर को टक्कर मार दी। दुघर्टना में टैंकर चालक की मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर परिजनों को सांत्वना दी।