हादसा रविवार तड़के हुआ और मरने वाले रतिभान सिंह कौंडर पोस्ट कपूरपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी के रहने वाले थे। उनके बहनोई कलेक्टर सिंह निवासी सऊआपुर पोस्ट अंबरपुर थाना सकीट जनपद एटा ने बताया कि नगला रति स्थित भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट में लगी गाड़ी के चालक थे और हादसे के वक्त पैदल सड़क पार कर रहे थे।
हसायन के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम के बॉटलिंग संयत्र के सामने सडक पार कर रहे एक गाड़ी के चालक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा रविवार तड़के हुआ और मरने वाले रतिभान सिंह कौंडर पोस्ट कपूरपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी के रहने वाले थे। उनके बहनोई कलेक्टर सिंह निवासी सऊआपुर पोस्ट अंबरपुर थाना सकीट जनपद एटा ने बताया कि नगला रति स्थित भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट में लगी गाड़ी के चालक थे और हादसे के वक्त पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के बहनोई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।