फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खूंखार हुए कुत्ते, आठ को काटा

Mon, 05 Aug 2024 05:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में जिले के अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने आठ लोगों को काट लिया। इन सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के गांव कैलोरा निवासी मुकेश के सात वर्षीय बेटे गर्व पर रविवार को कुत्ते ने हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। मेंडू निवासी अतीफ पुत्र आरिफ व साक्षी राठौर को भी कुत्ते ने काट लिया। शनिवार रात को रागिनी पुत्री ओमपाल निवासी वाहनपुर, हाथरस जंक्शन व रमाकांत निवासी नगला मनी को कुत्ते ने काट लिया। दोनों घायल हो गए। इधर, कोतवाली सदर क्षेत्र के ब्रह्मा पुत्र सुशील, कमला बाजार निवासी साक्षी पुत्री राकेश को भी कुत्ते ने काट लिया। इन सभी को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें