थाना हाथरस गेट के सामने ही शनिवार की रात उद्योगपति और चिकित्सक आपस में भिड़ गए। थाने के सामने हंगामा होते देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को शांति भंग में पाबंद कर दिया।
शहर के नामचीन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेशचंद्र गुप्ता के पुत्र डॉ सौरभ महेश चंद्र गुप्ता हड्डी के चिकित्सक हैं। पुलिस के मुताबिक डॉ. सौरभ व उद्योगपति अनुपम अ्रवाल पुत्र अशोक कुुमार निवासी कौड़ीवाल धर्मशाला पार्टी करके आए थे। रविवार की देर रात थाना हाथरस गेट के सामने किसी बात को लेकर दोनोंं में कहासुनी हो गई। दोनों में झगड़ा हो गया।
सड़क पर हंगामा होता देख थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। रविवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि दोनों लोग थाना हाथरस गेट के सामने सड़क पर झगड़ रहे थे। दोनों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया गया है।