फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेल स्टेडियम की बदहाली देख चढ़ा डीएम का पारा, दिए कई निर्देश

Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रनिंग ट्रैक पर गड्ढे एवं कंकड़ मिलने पर हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने इनको हटवाते हुए गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। स्टेडियम में बने शौचालय का रखरखाव संतोषजनक न होने पर इनकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों से बेहतर सुविधाएं एवं नए खेलों के लिए सुझाव भी लिए।
विज्ञापन
खेल स्टेडियम का निरीक्षण करतीं डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रोड स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का शनिवार को जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने निरीक्षण किया। स्टेडियम में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने एवं मैदान के चारों ओर घास और झाड़ियां खड़ी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्टेडियम परिसर की बेहतर सफाई कराने और झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को स्टेडियम में प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए हेलोजन लाइट लगवाने के निर्देश दिए। फुटबॉल कोच ने बताया कि यहां जो खिलाड़ी आते हैं, उनमें से कुछ आपस में झगड़ा करते हैं। लिहाजा डीएम ने सुरक्षा के दृष्टिगत गार्ड की तैनाती करने के निर्देश दिए।

रनिंग ट्रैक पर गड्ढे एवं कंकड़ मिलने पर डीएम ने इनको हटवाते हुए गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। स्टेडियम में बने शौचालय का रखरखाव संतोषजनक न होने पर इनकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों से बेहतर सुविधाएं एवं नए खेलों के लिए सुझाव भी लिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, फुटबॉल कोच आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें