फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्रावली अपूर्ण पाए जाने पर डीएम ने दी चेतावनी

Wed, 22 Mar 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कार्यालय पर मंगलवार शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक कर्मचारियों व मनरेगा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका रजिस्टर, सर्विस बुक, जीपीएफ बुक, अनुदान पंजिका का अवलोकन किया। राज्य वित्त आयोग की पत्रावली अपूर्ण पाए जाने पर नाराजगी जताई। भविष्य में निरीक्षण में पत्रावली अपूर्ण मिलती है तो विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी हरिओम कुमार, परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील, जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें