हाथरस। जिला स्तर पर खेलने में अब युवा खिलाड़ी और बच्चे ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। इस बात का उदाहरण जिला खेल स्टेडियम में चल रहे शारीरिक परीक्षण में देखने में देखने को मिला। जिले भर से दो हाथरस शहर, एक सिकंदराराऊ व एक सादाबाद का खिलाड़ी ही शामिल हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों का शारीरिक परीक्षण चार और पांच फरवरी को भी खेल स्टेडियम में होगा। पहले और दूसरे दिन काफी युवा खिलाड़ी शारीरिक परीक्षण में शामिल हुए हैं। शारीरिक परीक्षण में वही खिलाड़ी पास हो पाते हैं, जो खिलाड़ी खेलकूद में आगे बढ़ना चाहते हैं और मेहनत करते हैं। युवा खिलाड़ी खेलकूद में अब कम रुचि ले रहे हैं। जिला स्टेडियम में दूसरे दिन खेलकूद की शारीरिक परीक्षण के हाथरस शहर के हलवाई खाना निवासी मुकुंद वार्ष्णेय, साकेत कॉलोनी निवासी यश रघुवंशी, सिकंदराराऊ की संध्या धनगर व सादाबाद के गांव मंस्या निवासी विष्णु कुमार ही ट्रायल में शामिल हुए। इन चारों खिलाड़ियों के बीच 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बॉल फेंकने का ट्रायल हुआ। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर शारीरिक परीक्षण पास करने वाले मंडल स्तर और वहां पास होने के बाद प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए चयनित किए जाते हैं। शारीरिक परीक्षण अभी गुरुवार व शुक्रवार को भी जिला स्टेडियम पर होगा।