फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिलेवासियों को जल्द मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Thu, 18 Jul 2024 05:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मौसम की सटीक जानकारी के लिए हाथरस में स्थापित किया जा रहा संयत्र। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिलेवासियों को अब जल्द ही मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए जिले में अब कई प्रकार के आधुनिक यंत्र लगाए जा रहे हैं। सातों विकास खंडों में 14 ऑटोमेटिक रेन गेज सिस्टम (एआरजी) लगाए गए हैं, जबकि चारों तहसीलों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) बनाए जा रहे हैं। यह उपकरण आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एआरजी की मदद से सातों ब्लॉकों में बारिश की सही माप हो सकेगी, जबकि मौसम की हर छोटी-बड़ी जानकारी एडब्ल्यूएस सिस्टम से मिल सकेगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। इन उपकरणों के लगने के बाद हाथरस के मौसम की सटीक जानकारी किसी को भी मौसम विभाग की बेवसाइट पर मिल सकेगी। इन सभी मशीनों को मौसम विभाग लखनऊ की बेवसाइट आईएमबी से जोड़ा जाएगा।


मौसम की सटीक जानकारी के लिए आधुनिक संयंत्रों की स्थापना की जा रही है। कई संयंत्रों का ट्रॉयल लिया जा रहा है। जल्द ही इन्हें लखनऊ आईएमबी से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लेखराज, जिला समन्वयक, आपदा प्रबंधन, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें