फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आजमगढ़ प्रकरण में बंद रहे जिले निजी स्कूल

Wed, 09 Aug 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
विज्ञापन
आजमगढ़ के एक स्कूल में बच्ची की मौत के मामले में मंगलवार को प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निजी स्कूल बंद रहे। इस दौरान शिक्षकों ने स्कूलों में काली पट्टी बांधकर स्कूली कार्य किया। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह एवं जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा के साथ हुई घटना पर शोक जताया और इसे लेकर प्रधानाचार्य और शिक्षक की बिना किसी जांच के गिरफ्तारी का विरोध किया।



जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि इस प्रकरण में गिरफ्तारी से पहले कोई भी जांच नहीं की गई। प्रशासन द्वारा इस तरह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राइवेट स्कूल वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिना जांच करवाई करने के कारण प्रदेश के सभी स्कूलों में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकरण में जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की होनी चाहिए।
विज्ञापन




ज्ञापन देने वालों में लाखन सिंह, गोविंद गोपाल शर्मा, प्रवीण कौशिक, मनमोहन सिंह, किशन सिंह, शंकरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज अग्रवाल, अजय गौड़, देवेश सिसोदिया, बीएफ उपाध्याय, रामसेवक शर्मा, मुकेश दीक्षित, भुवनेश शर्मा और सौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।




शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
हाथरस। आजमगढ़ के एक स्कूल में बच्ची की मौत के मामले में प्रधानाचार्य और शिक्षक पर कार्रवाई के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षक स्कूल पहुंची। मंगलवार को निजी स्कूलों शिक्षण कार्य नहीं हुआ। एमएलडीबी इंटर कालेज, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों ने विरोध जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें