फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्रामीण क्षेत्र की पांच सड़कों की मरम्मत कराएगी जिला पंचायत

Fri, 20 Sep 2024 06:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पांच संपर्क मार्गाें पर जिला पंचायत की ओर से मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में इन मार्गों पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वाजिदपुर-भदरोई से गोकुलपुर मार्ग पर करीब एक किलोमीटर की सड़क पर करीब 25 लाख रुपये से मरम्मत कार्य किया जाएगा। हसायन-सिकंदराराऊ मार्ग से लोधीपुर मार्ग पर नगला विजन तक और हसायन से करारमई तक करीब 700 मीटर के मार्ग पर 16 लाख रुपये से मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ सादाबाद जलेसर से नगला ब्राह्मण तक 380 मीटर के मार्ग का 25 लाख, जैतई-गुतहरा से नगला परसू तक 300 मीटर मार्ग पर 10 लाख से, सादाबाद से नगला पचौरी तक 200 मीटर के मार्ग पर आठ लाख रुपये से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। कुल 84 लाख रुपये की लागत से इन पांचों मार्गाें की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


जल्द ही कुल पांच मार्गों पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, जिससे इन संपर्क मार्ग पर लोगों को आवागमन में आसानी हो।
-संतोष त्रिपाठी, एएमए जिला पंचायत, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें