फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होली के लिए जिले को सात जोन में बांटा, मजिस्ट्रेट नामित

Thu, 14 Mar 2024 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार के लिए प्रशासन ने जिले को सात जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने प्रत्येक जोन के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। साथ ही 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक पुलिस चौकी पर तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इन हलकों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट 23 मार्च से 26 मार्च को आठ घंटे की तीन पालियों में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने इसके अतिरिक्त 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिज़र्व में रखे हैं। नामित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करके उच्चाधिकारियों को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें