फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस ः अंत्येष्टि स्थल के लिए दो गांवों के लोगों में विवाद

विज्ञापन
गांव नगला चक्की में अंतिम संस्कार के लिए लोगों में हुए विवाद के बारे में जानकारी करते पुलिसकर्मी? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
दाह संस्कार के लिए श्मशान की जमीन को लेकर क्षेत्र के गांव नगला चक्की एवं नगला सेवा के ग्रामीणों में विवाद होने लाग। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के साथ क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर दाह संस्कार करवाया।
विज्ञापन

गांव नगला चक्की निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद की शनिवार दोपहर को बीमारी के बाद मौत हो गई। उसकी मृत्यु के समय ग्रामीण सादाबाद एसडीएम के पास श्मशान के लिए जमीन की शिकायत को लेकर गए हुए थे। सूचना मिलने पर ग्रामीण वापस गांव पहुंचे और शव लेकर अंतिम संस्कार कराने एक खेत में पहुंचे। गांव नगला सेवा निवासी युवक ने ग्रामीणों को रोक लिया और शव को जमीन पर ही नहीं रखने दिया। इसी बीच दोनों गांवों के ग्रामीण जुट गए। अंतिम संस्कार रुक जाने पर ग्रामीण आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते देख पुलिस एवं क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए।
गांव नगला चक्की के ग्रामीणों को कहना था कि हमारे मृतकों के दाह संस्कार के लिए कोई नियत स्थान नहीं है। जहां पर श्मशान हैं वहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। इधर गांव नगला सेवा के ग्रामीणों का कहना था कि उनको किसी निजी जमीन पर दाह संस्कार नहीं करना चाहिए। इलाका इंचार्ज ओमबाबू एवं प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह ने दोनों गांवों के लोगों को समझाया। आखिर में नगला चक्की के ग्रामीण मृतक के शव को गांव के ही एक किसान के खेत के किनारे दाह संस्कार करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

धाधऊ के श्मशान में ही होगा नगला चक्की के मृतकों का दाह संस्कार
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि तय किया गया है कि नगला चक्की गांव मृतकों के दाह संस्कार धाधऊ के श्मशान में किए जाएगें। इसके लिए उस श्मशान का रास्ता ठीक कराया जाएग्रा। गांव प्रधान एवं लेखपाल, ग्राम पंचायत के अभिलेखों में ग्राम सभा की जमीन निकलवा कर उनके गांव के लिए श्मशान के लिए स्थान निश्चित करेगें। दोनों गांवों में अन्य कोई विवाद न हो और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस मृतक का दाह संस्कार होने तक मौके पर ही मौजूद रहेगी।
दो बार पहले भी हो चुका है विवाद
मृतकों का दाह संस्कार कराने को लेकर भी दो बार पहले भी विवाद हो चुका है। एक दिन पहले शुक्रवार को भी नगला चक्की के गांव के 35 वर्षीय कैलाश की मौत होने के बाद उसके दाह संस्कार को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों में काफी विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को समझा बुझाकर उसका दाह संस्कार कराया था।
यह है मामला
ग्राम पंचायत धाधऊ के गांव नगला चक्की, नगला सेवा और नगला धाधऊ में श्मशान के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है। इसी पंचायत के गांव नगला मनी में काफी बड़ी जमीन में पक्का श्मशान स्थल बना हुआ है। यह श्मशान स्थल दूर होने पर नगला चक्की, नगला सेवा और नगला धाधऊ के ग्रामीण खेतों में अंतिम संस्कार करते हैं। वहीं, भूमिहीन किसान जब दूसरों के खेतों में अंतिम संस्कार करते हैं तो विवाद की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें