पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीआईजी शलभ माथुर। संवाद
- फोटो : samvad
पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर ने शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। गेाष्ठी में उन्होंने अपराध समीक्षा व आगामी त्योहारों की तैयारी के विषय पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने जिले में दर्ज हत्या, लूट, डैकती और नकबजनी के मुकदमों की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि डकैती के चार मामलों में से एक का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। डीआईजी ने जल्द इस मुकदमे के खुलासे के निर्देश दिए। हत्या, डकैती और लूट आदि मुकदमों में शामिल आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई अपेक्षाकृत कम हुई है।
उन्होंने ऐसी घटनाओं के आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिसकर्मी को पुरस्कृत करने की घोषणा की। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। शाम के समय में प्रमुख बाजारों एवं भीड-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसपी देवेश कुमार पांडेय, एएसपी अशोक कुमार सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।