आंबेडकर जंयती पर ओढ़पुरा के निकट आंबेडकर पार्क के निकट लगा गंदगी का ढ़ेर।
- फोटो : संवाद
शहर के मथुरा रोड स्थित ओढपुरा पर आंबेडकर पार्क के निकट कूड़े का ढेर लगा रहा और गंंदगी रही। इसे लेकर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर पालिका के ईओ को पत्र लिखा है।
इसमें उन्होंने कहा आंबेडकर जंयती के मौके पर इस पार्क के निकट गंदगी रही है। इस पार्क को पंचतीर्थ पार्क के रूप में उनके कार्यकाल के रूप में विकसित किया गया था और यहां काफी साफ-सफाई रहती थी लेकिन डॉ.आंंबेडकर की जयंती पर ही गंदगी व्याप्त रही। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर भी सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसलिए शहर के अंदर भी सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। संवाद