फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, शाम को नोएडा के लिए सीधे बस सेवा शुरु

Tue, 16 May 2023 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो द्वारा शाम को चार बजे रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। इससे यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
रोडवेज बस में सवार होते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब हाथरस के लोगों के लिए राहत की बात है। उन्हें दोपहर के साथ शाम को भी नोएडा के लिए सीधे बस मिलेगी। हाथरस डिपो ने एक नई बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इससे यात्रियों को सफर में आसानी होगी।

विज्ञापन


हाथरस डिपो द्वारा लंबे रूटों पर बसों का संचालन कर इनकम को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाथरस  डिपो द्वारा इनकम को बढ़ाने के लिए 12 बसों का सुबह से शाम तक किया जा रहा है। शाम को नोएडा जाने वाले यात्रियों को अन्य जिलों से दूरी तय करनी पड़ती है। 

अब यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो द्वारा शाम को चार बजे रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। इससे यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि नोएडा के लिए दोपहर में बस सेवा संचालित की जा रही है। अब एक सेवा शाम को भी शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें