जरबेरा एक सजावटी फूल है। इसका इस्तेमाल शादियों व आयोजनों में सजावट के काम आता है। बालकिशन ने बताया कि उनके पॉलीहाउस का फूल आगरा, अलीगढ़ से लेकर दल्ली तक सप्लाई होता है। इसके एक फूल की कीमत दो रूपए से लेकर दस रूपए तक है। लागत 50 प्रतिशत रहती है।
विभाग से मिला 50 फीसदी अनुदान
बाल किशन ने बताया कि शुरू में उन्हें लगा कि पॉली हाउस लगाने में काफी खर्चा आएगा। इसके बाद उन्हें विभाग से चल रही योजना के बारे में पता चला। उद्यान विभाग से पॉलीहाउस से उन्हें 50 प्रतिशत का अनुदान मिला। जिससे उन्हें पॉली हाउस लगाने में काफी मदद मिली।