फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
हाथरस : डायलिसिस यूनिट में मशीन के संचालन की जानकारी लेते सीएमएस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में किडनी के मरीजों को सहूलियत प्रदान करने के लिए डायलिसिस यूनिट के रूप में नई सौगात मिली है। मंगलवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ कराए जाने के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया। लाखों रुपये की लागत से बनी डायलिसिस यूनिट के शुरू होने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। यह इंतजार बुधवार को समाप्त हो जाएगा।
काफी इंतजार के बाद बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत हो जाएगी। भवन निर्माण के बाद इस यूनिट में उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती हो चुकी है। जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा न होने से किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों को इसके लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। मंगलवार को सीएमएस ने यूनिट में लगीं मशीनों के संचालन के बारे में यहां पर तैनात कर्मियों से जानकारी ली और पूरे संचालन के बारे में समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि डायलिसिस यूनिट का डीएम के आदेश पर बुधवार को शुभारंभ होगा। किडनी के मरीजों के लिए 10 डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। इनमें से फिलहाल छह को चालू किया जा रहा है। डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन 10 मरीजों की डायलिसिस की जाएगी। सुबह 10 से रात्रि के 10 बजे तक इस यूनिट में मरीजों की डायलिसिस होगी। एक मरीज की डायलिसिस में करीब चार घंटे का समय लगेगा। मरीजों को निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते थे। यहां नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट के खुल जाने से अब मरीजों का इस पर खर्च होने वाला पैसा बचेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें