फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर धन्य हुए श्रद्धालु, दाऊजी महाराज और बहन सुभद्रा थे साथ विराजमान

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रथयात्रा बिहारी जी के मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला हुरमतगंज, तिराहा बाजार होते हुए जीटी रोड, मटकोटा, दमदमा और गौसगंज होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शुरुआत बिहारी जी की आरती से शुरू हुई। शोभायात्र में रथ पर भगवान जगन्नाथ, दाऊजी महाराज और बहन सुभद्रा के विग्रह विराजमान थे।
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ, दाऊजी महाराज और बहन सुभद्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ नगर में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की धूम रही। नौरंगाबाद स्थित बांके बिहारी इस्कान मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। उमस भरी गर्मी के बावजूद महिलाओं में रथ की रस्सी खींचने के लिए उत्साह दिखा।

विज्ञापन




रथयात्रा बिहारी जी के मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला हुरमतगंज, तिराहा बाजार होते हुए जीटी रोड, मटकोटा, दमदमा और गौसगंज होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शुरुआत बिहारी जी की आरती से शुरू हुई। शोभायात्र में रथ पर भगवान जगन्नाथ, दाऊजी महाराज और बहन सुभद्रा के विग्रह विराजमान थे। रथ को फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर खुद को धन्य समझ रहे थे। भजन और राधे-राधे का कीर्तन वातावरण को भक्तिमय बना रहा था। कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहारी जी मंदिर के मुख्य सेवक राजकुमार वार्ष्णेय ने समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं को भंडारे का वितरण किया। शोभायात्रा में अमूल वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, सुभाष वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता, पंकज राठी, अमित मेडिकल, सन्नी भारद्वाज, बृजबिहारी कौशिक, शिवम माहेश्वरी, संस्कार वार्ष्णेय, अभितेश वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, नंदनी वार्ष्णेय आदि अनेक लोग शामिल थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी रथयात्रा के साथ चल रहा था। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें