फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला पर निराश्रित गोवंश ने किया हमला, घायल

Mon, 01 May 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के गांव रामगढ़ में शनिवार की रात खेत पर गई बुजुर्ग महिला पर निराश्रित गोवंश ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन




निराश्रित गोवंश लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। आए-दिन इन गोवंश के हमले में कोई न कोई घायल होता रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ताजा मामला मुरसान क्षेत्र के गांव रामगढ़ का है। धनवंती पत्नी रामप्रसाद निवासी गांव रामगढ़ थाना मुरसान शनिवार की रात अपनी फसल देखने के लिए खेत पर गई थी।


वहां निराश्रित गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुश्किल से निराश्रित गोवंश को भगाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें