यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 30 अप्रैल को हाथरस जिले में आएंगे। वह परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह 11.15 बजे सासनी में चेतराम धर्मशाला में परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद 11.50 बजे सीएचसी सासनी का निरीक्षण करेंगे। जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्याें की समीक्षा करेंगे।