फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 50 हजार निवेशकों को जल्द दी जाएगी जमा धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जनपद के सहारा के निवेशकों की राशि जल्द ही उन्हें वापस मिल जाएगी। इसके लिए सहकारिता मंत्रालय एक पोर्टल तैयार कर रहा है। यह बात सहारा के कार्यालय प्रभारी जगदीश प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोर्ट द्वारा दिसंबर 2023 तक निवेशकों के पैसे लौटाने के आदेश मिलने पर सहकारिता मंत्रालय एक पोर्टल तैयार करने में जुट गया है। इस पोर्टल में निवेशकों को पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओटीपी के लिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए निवेशक अपना मोबाइल अपने आधार से लिंक करा लें। पोर्टल के माध्यम से जिले के लगभग 50 हजार निवेशकों को 70-80 करोड़ वापस मिलेंगे। प्रेस वार्ता में सहारा से अनिल राठौर, अनिल कुमार, सुखवीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें