फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल में 20 और सीएचसी पर 12 बेड का बनेगा डेंगू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमा अभी से वैक्टर जनित रोगों से निपटने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारी की जा रही है। मरीजों के लिए बेड, दवाइयां व छिड़काव किए जाने वाली दवा व मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन




बीते साल डेंगू और बुखार ने जिले में सैंकड़ों लोगों को बीमार किया था। जिला अस्पताल से लेकर शहर के निजी चिकित्सकों के यहां बड़ी संख्या में मरीज पहुंच थे। डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने पर निजी चिकित्सालयों में बेड की संख्या कम पड़ गई थी।



समस्या को देखकर इस साल स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। इसे के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारी की जा रही हैं। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्टर जनित रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में 20 व सीएचसी पर बढ़कर 12-12 बेड की सुविधा होगी। इन बेड में मच्छरदानी, मरीजों को दी जाने वाली दवा का उपलब्ध होंगी। सीएचसी स्तर पर कंट्रोल रुम रजिस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन






संचारी रोगों को लेकर पहले से ही जिले में एक से 30 अप्रैल तक चलाया जाने वाला संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्टर जनित रोगियों के लिए अलग वार्ड और दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। क्षेत्र में कराए जाने वाले छिड़काव की दवा उपलब्ध हैं। छिड़काव और फॉगिंग करने वाली मशीनों को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें