स्वास्थ्य शिविर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : samvad
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को महौ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 42 मरीजों की जांच की गई। जिसमें बुखार के छह मरीजो की डेंगू व मलेरिया की जाच की गई। इन मरीजों में से एक भी मरीज डेंगू व मलेरिया का नहीं निकला। गांव के 170 घरों में स्वस्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा की जांच की। किसी भी घर में लार्वा पाया नहीं गया।
गांव में एंटी लार्वल दवा का छिड़काव किया गया व लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव मुथू पिथा ब्लाॅक मुरसान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित कर मरीजों की जांच की गयी व दवा वितरित की गयी। यहां कुल 56 मरीजों की जांच की गई। जिनमें से बुखार के छह मरीजों की मलेरिया तथा डेंगू जांच की गई। इनमें से कोई भी मरीज मलेरिया व डेंगू पाॅजिटिव नहीं पाया गया।
गांव के 80 घरों की जांच की गई। जिनमें से किसी भी घर में लार्वा नहीं पाया गया।गांव में एंटी लार्वल दवा का छिड़काव किया गया व लोगाें को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कलवारी, नयाबास, टिपरस एवं सादाबाद गेट में मलेरिया एवं डेंगू पोजिटिव केसों के सापेक्ष 209 घरों का सर्वे किया गया एवं 551 कंटेनरों की जांच की गई।
इनमें से सात कंटेनरों में लार्वा पाया गया। इस दौरान 15 मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। इनमें से किसी मरीज में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। नगर पालिका के सहयोग से एंटी लार्वल दवा का छिड़काव किया गया व लागों को संचारी रोगोंं के प्रति जागरूक किया।