पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मिलतीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर। संवाद
- फोटो : samvad
विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने राज्य पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के लिए 25 लाख रुपए के अनुदान को स्वीकृत करने की मांग की है।
सदर विधायक ने प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर कहा कि जिले का प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रसिद्ध लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के स्वरूप को भव्यता प्रदान करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा अनुदान स्वीकृत करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक अनुदान स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने मंत्री से मेला के लिए 25 लाख रुपए के अनुदान को स्वीकृत करने की मांग की है। संवाद