हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर अचानक तबीयत बिगड़ने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
25 वर्षीय यामिनी शर्मा पत्नी मनीश शर्मा निवासी लाड़पुर थाना हाथरस जंक्शन को अचानक घबराहट होने लगी। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। इधर, थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहबरनपुर निवासी पवन के सात वर्षीय पुत्र आंशु के दिमाग में सूजन थी। 7 जनवरी को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।