फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव गीगला निवासी 50 वर्षीय जुगेंद्र सिंह पुत्र हुकम सिंह गांव में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक जुगेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की दोपहर करीब एक बजे आगरा रोड पर गांव गीगला में सड़क पार करते समय बाइक ने एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव गीगला निवासी 50 वर्षीय जुगेंद्र सिंह पुत्र हुकम सिंह गांव में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे जुगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान मौका पाकर बाइक चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायल को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इससे जुगेंद्र के परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। थाना पुलिस के अनुसार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें