फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाजरा के खेत में मिला युवक का शव, पानी लगाने गया था, पर लौटा नहीं

Sat, 29 Apr 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जय बुधवार की शाम को अपने खेत में पानी लगाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई।शुक्रवार की सुबह गांव कोटा गांव के लोग बाजरा के खेत में गए थे। इस दौरान शव दिखाई दिया तो मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव कोटा के निकट बाजरा के खेत में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त अजय (30) पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी महामौनी थाना मुरसान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अजय बुधवार की शाम को अपने खेत में पानी लगाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई।शुक्रवार की सुबह गांव कोटा गांव के लोग बाजरा के खेत में गए थे। इस दौरान शव दिखाई दिया तो मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद ही उसकी शिनाख्त हो गई।

बताते हैं कि अजय आए-दिन शराब पीता था। पुलिस उसके साथ शराब पीने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें