थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में लाढ़पुर नहर में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक सहित नहर गिरने से उसकी मौत हुई है।
मृतक की पहचान डौलेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी सिकतरा थाना हसायन के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार शाम बाइक से गांव कोका में अपनी एक रिश्तेदारी मेंजा रहा था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
बुधवार सुबह लोगों ने बाइक और शव नहर में देख पुलिस को सूचना दी। युवक ती मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि डौलेंद्र बाइक से अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रहा था। रास्ते में लाढ़पुर नहर पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद