हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना निवासी किसान रात को अपने खेतों की आवारा पशुओं से देखभाल के लिए गया था। देर रात वह वापस नहीं आया। अगली सुबह उसका शव नगला दली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला।
हाथरस में कोतवाली थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में खेत की रखवाली करने गए एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव जिंद पट्टी बिसाना निवासी पप्पू (44) पुत्र करन सिंह शनिवार की रात आठ बजे अपने खेतों की आवारा पशुओं से देखभाल के लिए गया था। देर रात वह वापस नहीं आया। इस पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
रविवार की सुबह उसका शव नगला दली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।