कस्बा के मोहल्ला छिपैटी में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।
सुबह जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो शव कमरे में पड़ा था। शव को देख परिजनों की चीख निकल गई।
शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर का बुरा हाल है। आनन-फानन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। संवाद