फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, शादी छह महीने पहले हुई थी, पत्नी थी मायके में

Sat, 22 Jul 2023 06:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी मायके में थी। रात लगभग दो बजे जब परिजनों को पता लगा, तो उन्होंने शव को फंदे से उतारा और उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ कस्बा के मोहल्ला होली गेट में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार की रात को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी मायके में थी। 

विज्ञापन


रात लगभग दो बजे जब परिजनों को पता लगा, तो उन्होंने शव को फंदे से उतारा और उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। आनन-फानन शनिवार को सुबह चार बजे ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले से अनभिज्ञ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें