फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ढकपुरा में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 19 Apr 2023 11:30 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ढकपुरा में मंगलवार की देर रात एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पूरन (35) पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी ढकपुरा थाना हाथरस गेट मजदूरी करता था। वह घर में अकेला रहता था। उसके भाई का मकान भी उसके मकान के पास ही स्थित है। पूरन के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात वह बाजार से लौटकर अपने भाई के घर गया तो पूरन का शव मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें