फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे पर लटका महिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 10:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका के भाई हरपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन
मृतका पूजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला भोजा में एक विवाहिता पूजा का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पूजा नगला भोजा  निवासी विनीत की पत्नी थी। 3 अगस्त शाम हुई इस घटना की जानकारी पर अतरौली के गांव नरौना 12 नंबर से पूजा के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के भाई हरपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। बाद में ये एकत्र होकर कोतवाली सदर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ राम प्रवेश ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें