फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंखे के कुंदे में दुपट्टा से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Tue, 27 Dec 2022 03:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जनपद में सहपऊ के गांव नगला मेवा में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे के पंखे के कुंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के नाना ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका शिवांगी के शव को उतारने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में सहपऊ के गांव नगला मेवा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी, उसका शव कमरे में पंखे के कुंदे से दुपट्टा से लटका मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस ,सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के मायके पक्ष के भी लोग भी पहुँच गए। मायके पक्ष ने सुसरलीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बल्टी गढ़ी में रहने वाले उदयवीर निवासी मृतका के नाना हैं। उदयवीर ने बताया कि उसकी धेवती चौबीस वर्षीय शिवांगी का विवाह तीन वर्ष पूर्व गांव नगला मेवा निवासी किशोरी लाल के पुत्र बिजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आज मंगलवार की सुबह किसी ने हमें सूचना दी कि तुम्हारी धेवती की तबियत खराब है, वहां पहुँचने पर उसका शव पंखे के कुंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही शव को पंखे के कुंदे से नीचे उतारा गया। मायके पक्ष ने सुसरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें