फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दौराई-बरहनी त्योहार स्पेशल ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त

Tue, 15 Oct 2024 04:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त किए जाने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शुरू की गई दौराई-बरहनी त्योहार स्पेशल ट्रेन को भी आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस के मार्ग मेंं भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ एवं जगतबेला स्टेशन पर किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 15707/8 अमृतसर-कटिहार को 13 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच कानपुर सेंट्रल से छपरा के बीच निरस्त कर अन्य मार्ग से संचालित किया जाएगा। हाथरस से उन्नाव, एशबाग, बाराबंकी, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और सीवान आदि स्टेशनों पर उतरने या वहां से चढ़ने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इसके साथ ही त्योहार स्पेशल ट्रेन संख्या 09657/8 दौराई से बरहनी एक्सप्रेस को 19 अक्तूबर से 26 अक्तूबर के बीच सिर्फ लखनऊ के गोमती नगर तक ही संचालित किया जाएगा। लखनऊ से बरहनी के बीच के स्टेशनों पर यह ट्रेन निरस्त रहेगी। त्योहारी सीजन में इस तरह ट्रेनों को निरस्त किए जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें