हाथरस के प्रसिद्ध दाऊजी मेला में महारास आयोजित हुआ। आधी रात तक मंच पर सांस्कृति प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें यमुना किनारे मेरा गांव, गोविंद गोपाला मेरा लाला आदि भजनों पर प्रस्तुतियां दी गईं।
मेला श्री दाऊजी महाराज में सोमवार की रात को महारास का आयोजन हुआ। इसमें वृंदावन के कलाकारों ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। आधी रात तक मंच पर सांस्कृति प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर रासबिहारी ट्रस्ट की भजन मंडली की ओर से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें यमुना किनारे मेरा गांव, गोविंद गोपाला मेरा लाला आदि भजनों पर प्रस्तुतियां दी गईं। सक्षम पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सीमा उपाध्याय व गोविंद ने दीप प्रज्जवलन कर किया। दीपक नृत्य, मयूर नृत्य, डांडिया नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इस इस दौरान चिरागवीर उपाध्याय, ऊषा पाठक, डॉ. मेजर सौरभ महेश गुप्ता, सूजर, सीताराम, देवन भारद्वाज, राहुल शर्मा, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।