फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण : कोर्ट में हुए चारों अभियुक्तों के बयान

विज्ञापन
बिटिया प्रकरण के अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों अभियुक्तों को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट में चारों अभियुक्तों के बयान हुए। अब सुनवाई के लिए न्यायालय ने अगली तिथि 17 नवंबर नियत की है। इस दौरान कोर्ट में कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस इन चारों अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल ले गई।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या का प्रयास किया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने चारों अभियुक्तों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। चारों अभी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। मामले की जांच सीबीआई ने की थी।
विज्ञापन

सीबीआई ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है। अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस चारों अभियुक्तों को कोर्ट लेकर आई।
विज्ञापन

वहां अभियुक्तों के धारा 313 सीआरपीसी के तहत बयान हुए। अब न्यायालय ने अभियुक्त पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 17 नवंबर की तिथि नियत की है। कोर्ट में इस मौके पर सीबीआई के वकील अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा व अ भियुक्त पक्ष की ओर मुन्ना सिंह पुंढीर एडवोकेट मौजूद थे। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच इन चारों अभियुक्तों को वापस अलीगढ़ जेल ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें