फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपा: दाल मिल में हादसा, सीढ़ी से गिरे मजदूर की मौत, 11 साल का बेटा रह गया अकेला

Sun, 01 Nov 2026 10:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सतीश की पत्नी की वर्ष 2016 में मृत्यु हो चुकी है। उनका 11 वर्षीय बेटा हिमांशु कक्षा छह में पढ़ता है। सतीश ही बेटे और वृद्ध माता-पिता का सहारा थे।
विज्ञापन
मृतक सतीश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदपा के तरफरा रोड स्थित दाल मिल में सीढ़ी से गिरकर घायल हुए मजदूर की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 20 अक्तूबर को हुआ था।

विज्ञापन


गांव कोका निवासी 42 वर्षीय सतीश दाल मिल में मजदूरी करते थे। सफाई के दौरान सीढ़ी से गिरकर घायल होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सतीश की पत्नी की वर्ष 2016 में मृत्यु हो चुकी है। उनका 11 वर्षीय बेटा हिमांशु कक्षा छह में पढ़ता है। सतीश ही बेटे और वृद्ध माता-पिता का सहारा थे। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें