गांव उधैना के पास बुधवार को करीब साढ़े छह बजे एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते दोनों गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहे।
रास्ते में गांव नगरिया निवासी 60 वर्षीय सोफाली उर्फ गिरवर सिंह पुत्र सियाराम की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। बाइक सवार 22 वर्षीय तालीम पुत्र लियाकत अली को इलाज लिए आगरा के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद