फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, लगाया जाम

Sat, 09 Dec 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव रतनपुर निवासी प्रजापति पप्पू भूमिहीन हैं। मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। शाम को वह सिकंदराराऊ की तरफ से मजदूरी कर साइकिल से वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर दुर्घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मार्ग पर गांव रतनपुर मोड़ पर 8 दिसंबर की शाम करीब सवा छह बजे मजदूरी कर साइकिल से गांव लौट रहे ग्रामीण को पीछे से आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। गाड़ी ग्रामीण को 10 मीटर आगे तक घसीटती ले गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आधा घंटे बाद जाम खुल गया। चालक मौके पर कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव रतनपुर निवासी प्रजापति पप्पू (25) पुत्र रमेश भूमिहीन हैं। मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। शाम करीब सवा छह बजे सिकंदराराऊ की तरफ से मजदूरी कर साइकिल से वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। साइकिल दूर जा गिरी।

पप्पू कार के बोनट में फंसकर 10 मीटर तक कार के साथ घिसटते चले गए। कार भी डिवाइडर से टकराकर राजमार्ग पर पलट गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही एक लेन पर वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक भूमिहीन था। उसे घर भी प्रधानमंत्री आवास योजना में मिला था। मृतक के नौ साल की एक ही बच्ची है। पलटी कार एवं साइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें