फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: सिनेमाघरों में गदर 2 देखने उमड़ी भीड़, पहले दिन के सभी सात शो हुए हाउसफुल, पुलिस रही मुश्तैद

Sat, 12 Aug 2023 02:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शहर के आरआर सिनेमा (माया टाकीज) के साथ आनंद टाकीज में गदर टू का प्रदर्शन शुक्रवार को किया गया। आरआर सिनेमा में इस फिल्म के लिए सात दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग खोली गई थी, जिसके चलते शुक्रवार को चलाए गए सभी सात शो पूरी तरह फुल रहे। हालात ये थे कि आरआर सिनेमा में कुल 1556 लोगों ने फिल्म देखी। 
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के सिनेमाघरों में शुक्रवार से फिल्म गदर टू का प्रदर्शन किया गया। पहले दिन के पहले शो को लेकर कई दिन पहले से कराई गई एडवांस बुकिंग से फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया गया। फिल्म देखने के लिए उमड़ी भीड़ को लेकर काफी सतर्कता बरती गई। पुलिस प्रशासन पूरे दिन सतर्क रहा। 

विज्ञापन


शहर के आरआर सिनेमा (माया टाकीज) के साथ आनंद टाकीज में गदर टू का प्रदर्शन शुक्रवार को किया गया। आरआर सिनेमा में इस फिल्म के लिए सात दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग खोली गई थी, जिसके चलते शुक्रवार को चलाए गए सभी सात शो पूरी तरह फुल रहे। हालात ये थे कि आरआर सिनेमा में कुल 1556 लोगों ने फिल्म देखी। 

विज्ञापन


वहीं आनंद टाकीज में 300 से अधिक दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। सिनेमाघरों की पूरी क्षमता में संचालन को लेकर सिनेमा प्रबंधकों ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। पूरी चेकिंग के साथ दर्शकों को प्रवेश दिया गया। भीड़ के कारण सिनेमाघरों में पार्किंग की व्यवस्था भी कम पड़ गई। लिहाजा सडक़ों पर वाहनों को खड़ा कराया गया। माना जा रहा है कि 15 अगस्त तक इस फिल्म देखने वालों की संख्या में कमी नहीं आएगी।

परिवार के साथ फिल्म देखने वालों की कमी 
सुरक्षा के दृष्टिकोण से फिलहाल परिवार के साथ फिल्म देखने वालों की संख्या में बड़ी कमी है। फिलहाल युवकों की संख्या सिनेमाघरों में अधिक दिखाई दे रही है। सिनेमाघरों में युवक जोरदार नारेबाजी औरशोरगुल कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिलहाल कुछ दिन परिवार के साथ फिल्म देखने जाने वालों की संख्या बहुत कम रहेगी। 

विज्ञापन


बातचीत

भीड़ के कारण जहां व्यापार अच्छा हो रहा है। अपने सिनेमाघर व दर्शकों की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है। हमने अपने यहां प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों की संख्या में इजाफा किया है। वहीं फिल्म रिलीज होने से पहले ही भारी एडवांस बुकिंग की सूचना पुलिस प्रशासन को दी है। उनके द्वारा गश्त की जा रही है। -पवन सिंह गोसाईं, प्रबंधक, आरआर सिनेमा, हाथरस
फिल्म की रिलीज अच्छी रही है। पुलिस प्रशासन इस फिल्म को लेकर काफी सतर्क है। कई बार पुलिस के अधिकारी सिनेमाघर की स्थिति को जांच कर गया है। किसी भी दिक्कत को लेकर तत्काल सूचना दिए जाने के लिए पुलिस ने अपने नंबर हमारे पास छोड़े हैं। -अनिल कुमार दीक्षित, प्रबंधक, आनंद टाकीज, हाथरस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें