फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गंदे पानी से फसल हो रही बर्बाद, मकानों की दीवारें चटकने लगीं, छतों के नीचे सोने में लग रहा डर

Thu, 13 Jul 2023 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गणेश मंदिर के निकट नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। इस नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस नाले में विभिन्न  बस्तियों से आने वाला गंदा पानी खेतों में पहुंच रहा है। पानी मकानों के चारों ओर भी भर गया है। जिससे मकान अब चटकने लग गए हैं।
विज्ञापन
नाले की दीवार टूटने से किसान की फसल में पानी भरने से फसल हुई बर्वाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के तरफरा मार्ग स्थित गणेश मंदिर के निकट नाले के टूटने के कारण गंदे पानी से खेतों में फसल का नुकसान हो रहा है। यहां तक यह गंदा पानी स्थानीय निवासियों के घरों के चारों ओर भर गया है। इस कारण यहां क्षेत्र में बने मकानों की दीवारें चटकने लग गई हैं। पानी निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय क्षेत्रवासी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के साथ साथ विधायक सदर, पालिकाध्यक्ष के घर पहुंचे और समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई।

विज्ञापन

 
गणेश मंदिर के निकट नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। इस नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस नाले में विभिन्न  बस्तियों से आने वाला गंदा पानी खेतों में पहुंच रहा है। पानी मकानों के चारों ओर भी भर गया है। जिससे मकान अब चटकने लग गए हैं। दीवारों में सीलन व गंदे पानी की गैस की वजह से चटकन आ गई है। लोगों को मकानों में रहने में डर लग रहा है। 

क्षेत्रीय लोगों की मानें तो अब लोगों को रात में इन मकानों की छतों के नीचे सोने में भी डर लगता है। इस समस्या के निदान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।  इस समस्या के निस्तारण के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर विधायक सदर आवास, पालिकाध्यक्ष के आवास तक की दौड़ लगाई। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय पर ओसी कलेक्ट्रेट को समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। वहीं पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी के आवास पर प्रतिनिधि को समस्या से अवगत कराया। इसी दौरान विधायक सदर अंजुला माहौर के आवास पर ताला लगा मिला। अब क्षेत्रीय लोगों की निगाहें समस्या के निस्तारण पर टिकी हुई हैं। इस मौके पर अखिलेश अग्रवाल, भव्य गर्ग, शंकर लाल, श्रीगोपाल, संजू पंडित, हाकिम सिंह, संजय कुशवाह, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे। 

गंदे पानी के कारण मकानों की दीवालें चटक रही हैं। रात में घरों में सोने में भी डर लगता है।गंदे पानी के कारण जीना मुहाल है। -अखिलेश अग्रवाल, स्थानीय निवासी
नाला टूटने से फसलों में गंदा पानी जा रहा है। फसल भी खराब हो रही है। इस नाले को सही कराने के लिए कई बार कह दी है , कोई सुनने वाला नहीं है। -रामगोपाल , स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें