फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नई बस्ती पोखर से गलियों में घूमता दिखा मगरमच्छ, सभी दहशत में

Thu, 13 Jul 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नई बस्ती इलाके में वर्षों पुरानी पोखर है। इस पोखर में पिछले काफी समय से मगरमच्छ होने की बात सामने आती रही है। जहां सेमगरमच्छ निकलकर आसपास के आबादी वाले इलाकों में घूमते रहता है। इसके चलते अधिकांश लोग इस पोखर की तरफ जाने से हिचकचाते हैं। बच्चों को भी खेलने नहीं जाने देते।
विज्ञापन
गली में घूमता मगरमच्छ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र की नई बस्ती में घनी आबादी वाले क्षेत्र में बुधवार को मगरमच्छ आ जाने और उसके गलियों में घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। मगरमच्छ को लेकर इलाके में लोग दहशत में आ गए हैं। स्थानीय बाशिंदों का आरोप है कि नगर निगम एवं वन विभाग की टीम ने अब तक किसी तरह की मदद नहीं की है।

विज्ञापन


नई बस्ती इलाके में वर्षों पुरानी पोखर है। इस पोखर में पिछले काफी समय से मगरमच्छ होने की बात सामने आती रही है। जहां सेमगरमच्छ निकलकर आसपास के आबादी वाले इलाकों में घूमते रहता है। इसके चलते अधिकांश लोग इस पोखर की तरफ जाने से हिचकचाते हैं। बच्चों को भी खेलने नहीं जाने देते। इलाके के फरीद खां एवं अकील खां ने बताया कि सड़कों पर मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ही मगरमच्छ रात के समय टहलता नजर आया है। मगरमच्छ के टहलने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इससे पहले भी इलाके में मगरमच्छ देखा गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के चलते पोखर पानी से भर जाता है, जिसके चलते मगरमच्छ बाहर निकल कर कॉलोनी की सड़क पर आ जाता है। पिछले करीब तीन साल से पोखर में मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना रखा है। इससे पहले भी इसी इलाके में पोखर में मगरमच्छ के होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। विभाग की टीम उसे पकड़ने गई थी, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका था। मगरमच्छ के पोखर से गलियों में घूमने की खबर पर दोपहर के वक्त नगर निगम एवं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन निरीक्षण करने के बाद टीम वहां से वापस चली गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम एवं वन विभाग की टीम ने अभी तक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए किसी तरह की मदद नहीं की है। प्रभागीय वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए नई बस्ती इलाके में मगरमच्छ आने की जानकारी मिली। टीम को मगरमच्छ पकड़ने के लिए भेजा गया था। पोखर में जलकुंभी अधिक होने के चलते नगर निगम को पोखर की सफाई कराने के लिए पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें