फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले बनकर घुसे बदमाशों ने 30 हजार लूटे

Sun, 24 May 2015 01:09 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के मोहल्ला माहेश्वरी कॉलोनी में एक मकान पर कुछ लोग पहुंचे। इन लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर इस व्यक्ति सेे दरवाजा खुलवाया। इसके बाद यह लोग 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस व्यक्ति ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। कोतवाली हाथरस गेट में इसकी शिकायत करते हुए देवीचरण पुत्र सियाराम निवासी माहेश्वरी कॉलोनी ने आरोप लगाया है कि बीती रात्रि में वह अपने घर में सो रहा था। इस दौरान कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और कहा कि हम पुलिस वाले हैं। दरवाजा खोलिए। जब इस व्यक्ति ने दरवाजा खोला तो इन लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद इन लोगों ने उसके घर में रखे 30 हजार रुपये अपने कब्जे में ले लिए और वहां से भाग गए। इस घटना की उक्त व्यक्ति ने कोतवाली हाथरस पुलिस को लिखित शिकायत दी है और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उसने सवाल उठाया है कि पुलिस वाला बनकर आने वाले यह लोग कौन थे। हो सकता है कि यह लोग किसी और को भी अपना शिकार बना लें। लिहाजा उससे पहले ही इनके खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें