फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बदमाश राजेश के साथी को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात करीब 10.30 बजे कासिमपुर पुलिया पर चेकिंग चल रही थी। पुलिस को देखकर एक कार चालक भागने लगा। रुकवाने का प्रयास करने पर आरोपी ने कार आम के बाग में उतार दी। इसी दौरान कार आम के पेड़ से टकरा गई। इस पर दिनेश कुमार ने पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़ा गया बदमाश 12 अक्टूबर को बुलंदशहर में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश राजेश का साथी है। उस पर अलीगढ़ और बुलंदशहर में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


गोली लगने के बाद दबोचे गए बदमाश दिनेश कुमार उर्फ डीके पुत्र महेश कुमार उर्फ मुकेश कुमार निवासी भगवंतपुर थाना आहार जनपद बुलंदशहर को पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ सर्जना सिंह के अनुसार दिनेश कुमार पर अलीगढ़ और बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 10.30 बजे कासिमपुर पुलिया पर चेकिंग चल रही थी। पुलिस को देखकर एक कार चालक भागने लगा। रुकवाने का प्रयास करने पर आरोपी ने कार आम के बाग में उतार दी। इसी दौरान कार आम के पेड़ से टकरा गई। इस पर दिनेश कुमार ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश दिनेश कुमार के पैर में गोली लगी। उसके पास से लूट के 9500 रुपये, बिना नंबर की कार, 315 बोर का तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


6 और 7 अक्तूबर को की थी लूट
पुलिस की पूछताछ में बदमाश दिनेश कुमार उर्फ डीके ने बताया कि छह और सात अक्टूबर को कोतवाली के रायपुर स्टेशन रोड पर काजिमाबाद निवासी जितेंद्र और पीएसी निवासी राजरानी देवी से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। साथी राजेश के साथ मिलकर वह लूट-चोरी की घटनाएं करता था। लूटे गए सामान को बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। थाना जवां व गभाना सहित बुलंदशहर के थाना अनूपशहर, रामघाट व डिबाई सहित अन्य जगह लूट की घटनाएं भी स्वीकार की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें