फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शातिर किया गिरफ्तार, वेल्डर से तमंचा दिखाकर लूटी गई थी रकम

Tue, 26 Dec 2023 11:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लूट के मामले में अंकित पुत्र राजकुमार उर्फ राजू तोमर निवासी मांगरू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब वह दुकान के सामने बैठा था। तभी बाइक सवार बदमाश आया और तमंचा दिखाकर 2600 लूट ले गया
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद के सलेमपुर रोड पर 21 दिसंबर को वेल्डिंग की दुकान के सामने बैठे दुकानदार को तमंचा दिखाकर नकदी लूटने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसपी निपुण अग्रवाल के निर्देश पर सीओ गोपाल सिंह की निगरानी में इस घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। लूट के मामले में अंकित पुत्र राजकुमार उर्फ राजू तोमर निवासी मांगरू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब वह दुकान के सामने बैठा था। तभी बाइक सवार बदमाश आया और तमंचा दिखाकर 2600 लूट ले गया। 25 दिसंबर को पुलिस और गठित की गई टीमों ने सबूत, टेक्निकल इंटेलिजेंस और पूछताछ के आधार पर बहरदोई रोड शहबाजपुर रजबहा पुल के पास से शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए प्रवेश पुत्र किशन सिंह निवासी रसगवां सहपऊ से पुलिस ने 800 रुपये नकद, आधार कार्ड, एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस बरामद किए हैं। प्रवेश के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, महेश चंद्र, पदम सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें